अमरोहा, अक्टूबर 20 -- Amroha News: फर्जी कागजों से पीएनबी से 10.75 लाख रुपये का ऋण निकाल लिया। मामले में बैंक शाखा प्रबंधक, फील्ड आफिसर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर मौलवी उर्फ नवादा निवासी हरवेंद्र की जान पहचान खाईखेड़ा गांव निवासी प्रदीप कुमार व अरुण अग्रवाल से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने आवास निर्माण के लिए बैंक से ऋण दिलाने की बात कहकर उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। साथ ही आयकर रिटर्न भरने के संबंध में भी जानकारी ली। हरवेंद्र के मुताबिक कुछ समय बाद उसे बताया गया कि उसका ऋण स्वीकृत नहीं हो पाएगा। कुछ माह बाद पीएनबी की ओर से दस लाख 75 हजार 822 रुपये बकाया होने का नोटिस पहुंचा। नोटिस मिलने पर उसे अपने नाम पर ऋण निकाले जाने की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि एसपी के न...