Amroha News: फर्जी एप से साइबर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: रहरा। पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए फर्जी एप के माध्यम से लोगों को क्रिप्टो करेंसी खरीदने-बेचने पर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर कस्बा निवासी युवक से कुछ रुपयों की साइबर ठगी करने के आरोपी मुकुल पुत्र आनंद निवासी ग्राम पौरारा को गिरफ्तार किया है। उससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसएसआई संदीप पंवार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर निवेश, क्रिप्टोकरेंसी अथवा अधिक मुनाफे का लालच देने वाले विज्ञापनों एवं अज्ञात एप के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.