अमरोहा, जुलाई 7 -- Amroha News: ​हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव से फरार युवती ने गांव के सजातीय प्रेमी से आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली है। इस संबंध में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो भी प्रसारित की है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में युवती कह रही है कि वह प्रेमी के साथ गई और उससे शादी की है। उसने पुलिस और अपने परिजनों से ससुराल पक्ष को परेशान न करने की अपील भी की है। कहा है कि वह घर से कोई भी कीमती जेवर लेकर नहीं निकली है। कोतवाली ​प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों बालिग प्रतीत हो रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...