Amroha News: प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के बैग से सोने की चेन, अंगूठी और नकदी चोरी
अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: शहर में कोतवाली रोड पर रविवार को खरीदारी करने आई प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के हैंडबैग से सोने की चेन, अंगूठी और पांच हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़िता अपने भाई के साथ कपड़े खरीद रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पास में बैठी एक महिला ने वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर बैग से जेवरात और नकदी गायब देखकर पीड़िता के होश उड़ गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना में प्रॉपर्टी डीलर आसिम का परिवार रहता है। उनकी पत्नी फौजिया रविवार को अपने भाई जुहैर अब्बास के साथ बाइक से खरीदारी करने अमरोहा आई थीं। दोपहर करीब तीन बजे दोनों शहर में कोतवाली रोड स्थित एक दुकान पर कपड़े खरीद रहे थे। इसी दौरान उनके पास बैठी एक महिला पर फौजिया के हैंडबैग से सामान चोरी कर लिया। फौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.