Amroha News: प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों ने लगाई फटकार, युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों की फटकार से नाराज युवक ने सुसाइड कर लिया। उसका शव रविवार शाम गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर पेड़ पर लटका मिला। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले 21 वर्षीय युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार के लोग इस प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे। रविवार दोपहर परिजनों ने इसी बात को लेकर युवक को फटकार लगा दी। इसके बाद युवक घर से निकल गया। शाम के वक्त परिजन उसे तलाश करते हुए पहुंचे तो देखा कि गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शव को गांव लाया गया। बाद में बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.