Amroha News: प्राथमिकी में वादी बदलने पर भड़के पंचायत सचिव, विकास भवन में दिया धरना
अमरोहा, अक्टूबर 18 -- Amroha News: जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत तोफापुर की जन्म-मृत्यु पंजीकरण आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर पुलिस और पंचायत सचिव आमने-सामने आ गए हैं। पंचायत सचिव अमरजीत सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने और एडीओ पंचायत की तहरीर पर मामला दर्ज किए जाने से नाराज पंचायत सचिवों ने शनिवार को विकास भवन के मुख्य गेट पर धरना दिया। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने मौके पर पहुंचकर उन्हें निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद सचिवों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि तोफापुर ग्राम पंचायत पंचायत सचिव अमरजीत सिंह के अधीन है। ऐसे में यदि उनकी आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं तो वह इस मामले में पीड़ित हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.