Amroha News: प्राइमरी स्कूल मार्ग पर पसरी कीचड़ व गंदगी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमरोहा, सितम्बर 29 -- Amroha News: ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर कला के गांव शाहपुर खुर्द में मंगलवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले बदहाल मार्ग से नाराज ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के रास्ते की हालत काफी खराब होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जलभराव और कीचड़ की वजह से बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही हैं। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया, इसी को लेकर नाराज ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में ब्रह्मामानंद, ओमी, अनिल सिंह, कंचन, सुनील, प्रमोद, नौरंग सिंह, सुरेश, लेखराज सिंह, चंद्रसेन, भूप सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.