अमरोहा, अगस्त 24 -- Amroha News: हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार व औद्योगिक ग्रीन गलियारा के लिए चयनित भूमि के प्रस्तावित सर्किल रेट वृद्धि को नाकाफी बताते हुए क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सर्किल दरों भी आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष एवं रालोद नेता मुजाहिद चौधरी ने कहा कि यूपीडा तथा यूपीसीडा द्वारा अधिग्रहण किए जाने वाले तहसील के संभावित ग्राम गंगवार, हाकमपुर, बुरावली, बांसका कलां व पतेई खादर आदि गांवों की भूमि के सर्किल दरों में प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में दर्जनों किसानों ने आपत्ति प्रस्तुत कर सामान्य भूमि की प्रस्तावित दर 38 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर ग्राम रहरा के समान 61 लाख रुपये प्रति हेक्टेय...