Amroha News: प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील
अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ते हालात संभाले। सीएमओ के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। रामपुर जिले के शाहबाद निवासी महेश कुमार के मुताबिक उनकी बहन पायल को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पांच नवंबर को कस्बे के अमरोहा रोड पर नेकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव के बाद पायल की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद शुक्रवार को चिकत्सक ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पायल ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.