Amroha News: प्रभावी समीक्षा के लिए डाटा हैंडलर्स को प्रशिक्षण दिया
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: अमरोहा में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत डाटा की गुणवत्ता एवं प्रभावी समीक्षा के लिए जिला स्तर पर मंगलवार को डाटा हैंडलर्स के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रियांक सिंह, अरविंद गुप्ता, विनय गुप्ता, शालिनी बिष्ट ने जिले के सभी ब्लाकों में तैनात डाट हैंडलर्स को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्राप्त की जाने वाली उपलब्धियों की प्रभावी समीक्षा के साथ ही लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का प्रशिक्षण दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सुखदेव सिंह की मौजूदगी में सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर ने भी जानकारी दी। डॉ.सुजीत सिंह डीएचसी यूनिसेफ, देवेंद्र सैनी मण्डलीय एम एंड ई आफिस मुरादाबाद भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.