अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: दीपावली से पहले ही शुरू हुई आतिशबाजी, वाहनों के धुएं और पछुआ हवा में उड़ती धूल के कारण जिले की आबोहवा तेजी से बिगड़ने लगी है। तीन दिन पहले तक जो एक्यूआई (AQI) गजरौला में 89 और अमरोहा शहर में 82 था, वह अब बढ़कर क्रमशः 115 और 110 को पार कर गया है। विशेषज्ञ इस 'मॉडरेट' श्रेणी की हवा को सांस लेने के लिए सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। ​सड़कों पर वाहनों की आवाजाही, निर्माण कार्यों की धूल और आतिशबाजी से हवा में जहरीले कणों की मात्रा बढ़ गई है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। हवा में मौजूद बारीक कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर खांसी, सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ बढ़ा रहे हैं। हालात यह हैं कि अस्थमा के मरीजों का थोड़ी दूर चलने पर ही दम फूलने लग रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की कमजोर रोग प्रतिरोधक क...