अमरोहा, सितम्बर 26 -- Amroha News: जोया। क्षेत्र के गांव सलारपुर माफी में भाजपा नेता सचिन चाहल के आवास पर चल रही प्रज्ञा पुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास रमेश ने परिवार खंड के 16 संस्कार, संस्कृति एवं परंपराओं के निर्वहन की जिम्मेदारी का संकल्प लेने का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। चौधरी बीनू सिंह ने बताया कि कथा के साथ बच्चों में संस्कार विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास कराया जाता है। वहीं कथा से पूर्व शाम चार से पांच बजे तक बच्चों के लिए संस्कारशाला का आयोजन भी किया जाता है। इस दौरान ग्राम प्रधान हरि सिंह, सचिन चाहल, चरण सिंह, चौधरी देवराज सिंह, चौधरी मनोज कुमार, रामरतन सिंह सैनी, समरपाल सिंह, राजपाल सिंह, नौबत सिंह, रुबी, सोनी, अक्षु, नीतू, नीता, ओमवती देवी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। ...