Amroha News: पोल टूटने से 38 गांवों की बिजली 24 घंटे से ठप, भीषण गर्मी में लोग परेशान
अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: उच्चशक्ति लाइन का पोल टूटने की वजह से बुरावली बिजलीघर के फीडर पिछले 24 घंटे से ठप हैं। भीषण गर्मी में 38 गांवों के लोग परेशान हैं। विभाग की ओर से देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का दावा किया जा रहा है। अवर अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक पेड़ गिरने से गुरुवार रात 33 केवी लाइन का विद्युत पोल टूट गया था। इसके साथ ही तार भी जमीन पर आ गए। बुरावली बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार रात के बाद शुक्रवार को दिन भर बिजली नहीं मिली। बुरावली के संग मंगरौला फीडर के दौलतपुर, गांगटकोला, रुस्तमपुर, मंगरौला, मंगरौली, हथियाखेड़ा, रुद्रपुर गुलामपुर, मिलक घेर, सिकरौली मिलक समेत 38 गांव की बिजली ठप है। भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली बेहाल हैं। अवर अभियंता का कहना है कि शुक्रवार दोपहर आपूर्ति बहाल करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.