Amroha News: पॉक्सो एक्ट के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
अमरोहा, सितम्बर 30 -- Amroha News: स्थानीय ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला जज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। जिला जज ने छात्राओं को गुड टच, बैड टच को लेकर जागरूक किया। कहा कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या गलत व्यवहार पर चुप न रहें। तत्काल जानकारी माता-पिता या अन्य किसी भरोसेमंद व्यक्ति को दें। कहा कि आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090 या 112 पर भी सूचना दी जा सकती है। यह भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह को लेकर छात्रों को किया जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.