Amroha News: पैदल गंगा एक्सप्रेसवे पार कर रहे दो युवकों को तेज गति बाइक ने टक्कर मारी, हालत नाजुक
अमरोहा, सितम्बर 18 -- Amroha News: अंत्येष्टि में जाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पार कर रहे दो युवकों को शुक्रवार दोपहर तेज गति बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी ताराचंद व भज्जू सिंह क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द में अपनी एक रिश्तेदार की मौत होने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गंगा जा रहे थे। दोनों गंगा पर जाने के लिए एक्सप्रेसवे के शार्ट कट रास्ते को पैदल पार कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर पिपलौती के सामने तेज गति बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। ताराचंद व भज्जू सिंह गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में यूपीडा की एंबुलेंस ने दोनों घायलों को नगर सीएचसी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.