अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: पेंशनर अब घर बैठे मोबाइल ऐप से भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। इस बावत वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक राव गौतम ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-2026 एक से 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। जिला कोषागार के माध्यम से करीब छह हजार पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। अभियान के तहत पेंशनर्स को फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान एक नवंबर से पांच नवंबर को जिले की सभी प्रमुख बैंक शाखा, डाकघर व संबंधित केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर पेंशन...