Amroha News: पुलिस-राजस्व टीम के लौटने पर फावड़ों से दो भाइयों पर वार, एक नाजुक
अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: ढवारसी, संवाददाता। खेत की पैमाइश के बाद पुलिस व राजस्व टीम बैरंग लौटी तो एक पक्ष के सिर पर खून सवार हो गया। कई लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के दो भाइयों को घेरकर फावड़ों से बुरी तरह हमला किया। एक भाई को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी जितेंद्र शुक्ला व चरन सिंह के बीच लंबे समय से खेत की पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा था। बतया जा रहा है कि चरन सिंह द्वारा लिया गया स्थगनादेश निरस्त होने के बाद एसडीएम हसनपुर के निर्देश पर सोमवार को नायब तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराने गई थी। पैमाइश के बाद टीम ने चरन सिंह के खेत से निकली करीब पौन बीघा भूमि पर खड़ी फसल का 35 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.