Amroha News: पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं, हेल्थ कैंप में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: अमरोहा। नवीन पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी एवं हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। सीओ नौगावां सादात अवधभान भदौरिया और आरआई ने पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उनके शीघ्र और विधिक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पेंशनर्स से जिले में आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। पेंशनर्स के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आयोजित हेल्थ कैंप में उजाला सिग्नस ब्राइट स्टार हॉस्पिटल, मुरादाबाद की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक, जनरल फिजिशियन डॉ. सेजियाब समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं दीं। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.