Amroha News: पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बना जावित्री मर्डर, डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं
अमरोहा, जुलाई 3 -- Amroha News: पुलिस जावित्री मर्डर का खुलासा नहीं कर पा रही है। मामले में 12 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद भी कोई क्लू नहीं मिला है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में गांव के बाहरी छोर पर बने अपने मकान के कमरे में 18 मई की सुबह 45 वर्षीया जावित्री पुत्री स्व.कल्याण सिंह सैनी का शव पड़ा हुआ मिला था। दुपट्टे से शव के हाथ-पैर बंधे थे जबकि, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सिर पर वजनीली वस्तु के प्रहार से गहरा जख्म हो गया था। एसपी लखन सिंह यादव ने मौका मुआयना किया था। सामने आया कि 17 मई की रात किसी वक्त जावित्री का मर्डर किया गया था। डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। पौरारा निवासी ममेरे भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने जावित्री के सगे भाई टेकचंद के बेटे हिमांशु व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.