अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: नगर में पुलिसकर्मी बनकर ई-रिक्शा चालक से ठगी का मामला सामने आया है। एक स्कूटी सवार युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक से मोबाइल व नकदी ठग ली और कोतवाली बुलाकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर घेर निवासी बब्बू पुत्र सूरज ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार दोपहर वह जामा मस्जिद के पास से मोहल्ला काला शहीद की ओर जा रहा था। तभी सफेद पैंट-शर्ट पहने एक व्यक्ति स्कूटी पर आया और ई-रिक्शा पर लिखे शब्दों को लेकर टोकने लगा। पीड़ित के अनुसार उसी दौरान आरोपी ने उसकी जेब से एंड्राइड मोबाइल और 75 रुपये निकाल लिए। कहा कि तुम्हारे ई-रिक्शा का 3000 रुपये का चालान होगा, कोतवाली आ जाओ। आरोपी की बात पर भरोसा कर बब्बू कोतवाली पहुंचा, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला। ठगी का एहसास ...