Amroha News: पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद बवाल, 25 पर केस दर्ज
अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: पुराने विवाद को लेकर मंगलवार शाम क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गढ़ावली में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पथराव रोकने की कोशिश की। इससे बवाल और बढ़ गया। पुलिस ने लाठी फटकारी तो आरोपी फरार हो गए। एसआई की तरफ से मामले में दोनों ओर के 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जाता है कि गांव गढ़ावली निवासी जयपाल व केहर सिंह के बीच किसी वीडियो वायरल होने को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ा तो पथराव होने लगा। गांव में अफरातफरी मच गई। लोग बुरी तरह सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की तो बवाल और बढ़ गया। पुलिस ने लाठी फटकार कर विवाद को शांत कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.