Amroha News: पुरानी रंजिश में युवक को आजाद रोड पर दौड़ाकर पीटा, चार पर केस
अमरोहा, सितम्बर 22 -- Amroha News: पुरानी रंजिश में युवक को घेर लिया गया। बाद में उसे बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीट लहूलुहान कर दिया। बेदर्दी से की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला बेगम सराय निवासी मदन उर्फ कल्लन के मुताबिक 20 सितंबर की रात लगभग 9:30 बजे वह आजाद रोड स्थित जावेद हॉस्पिटल के पास खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले नीरज, नितेश, हरिओम व सुमित वहां आए तथा गाली-गलौज करने लगे। मदन ने जब विरोध किया तो चारों उस पर हमलावर हो गए तथा घेरने के बाद एकाएक ही पीटना शुरू कर दिया। हमले में मदन लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा तथा आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। भीड़ में शामिल किसी राहगीर ने मारपीट का पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.