Amroha News: पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
अमरोहा, सितम्बर 26 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी सर्वेंद्र सिंह की पत्नी ममता ने पड़ोसी महिला व उसकी बेटियों पर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ममता का आरोप है कि पड़ोसी महिलाल और उसकी बेटियां रेनू व शशि ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना में घायल ममता को पुलिस ने उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.