Amroha News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्षों, पथराव में 8 घायल, 24 पर मुकदमा
अमरोहा, अक्टूबर 19 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला कटरा बख्तावर सिंह में दो पक्षों में चल रहा पुराना विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बीच एकाएक ही आमने-सामने आए दोनों ओर के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। विवाद में कूदी महिलाओं ने छतों से पत्थर बरसाए। पथराव से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पत्थर लगने से आठ लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार बेकाबू होते हालात संभाले। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 नामजद के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अकील के मुताबिक उनकी मोहल्ले के रहने वाले नईम से पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार दोपहर वह रास्ते से गुजर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान नईम ने अपने भाईयों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने बाद में छतों पर चढ़कर पथर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.