Amroha News: पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़क पर जल भराव से कई गांव के लोग परेशान, समाधान की गुहार लगाई
अमरोहा, अगस्त 7 -- Amroha News: ब्लाक गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव दढियाल के मुख्य मार्ग पर जल भराव से राहगीर परेशान हैं। पीडब्ल्यूडी की करीब 200 मीटर जर्जर सड़क किनारे जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात में सड़क पर पानी भर जाता है। रहरा अलीगढ़ मार्ग से दढियाल के इस रास्ते से प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक व स्कूली बच्चों के संग जीवपुर मुस्तकम, खाजेपुर, मरोरा, मुबारिजपुर, खरपड़ी, भूवरा, सूबरा आदि गांव के लोग गुजरते हैं। अवंतिका देवी मंदिर आने जाने के के लिए भी इस रास्ते का प्रयोग किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर रास्ते का निर्माण के संग जल निकासी का समुचित इंतजाम कराने की गुहार कई बार अफसरों से लगाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भगवानपुर बाजार की सड़क पर जलजमाव से परेशानी भाकियू समेत अन्य किसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.