अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: अमरोहा देहात क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं पर फिलहाल अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। लगातार सामने आ रही वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा घटना गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर स्थित पीएम श्री संविलियन विद्यालय की है, जहां बेखौफ चोर विद्यालय के कमरों के ताले तोड़ दो लाख रुपये कीमत का इलेक्ट्रॉनिक, शैक्षणिक और घरेलू सामान समेटकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह करीब 7:50 बजे विद्यालय पहुंचे इंचार्ज संजीव कुमार ने जब परिसर का जायजा लिया तो मुख्य गेट के पास खिड़की का ताला टूटा मिला। दरवाजे की खिड़की भी खुली हुई थी। अंदर जाकर देखा तो ऑफिस, नक्षत्रशाला, कक्षा-कक्ष संख्या पांच, आंगनबाड़ी कक्ष और आंगनबाड़ी स्टोर रूम समेत कई स्थानों के ताले टूटे पड़े थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: परिषदीय स्कूल का सीसीटीवी तोड़ चोर...