Amroha News: पिता की मौत पर सात बेटियां बेहाल, विधायक ने आर्थिक सहायता दी
अमरोहा, अगस्त 23 -- Amroha News: हसनपुर (अमरोहा) में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा की बस की टक्कर से गुरुवार शाम बाइक सवार युवक की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रहरा थाना क्षेत्र के बुरावली गांव निवासी मुकेश (45) परिवार में अकेले कमाने वाले थे। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और निजी कोष से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने शासन स्तर से भी मदद दिलाने का भरोसा दिया। जानकारी के मुताबिक बुरावली गांव निवासी मुकेश पुत्र यादराम खड़गवंशी गुरुवार शाम अपने ममेरे भाई मदन पुत्र सीताराम निवासी शीशोवाली, गजरौला के साथ बाइक से हसनपुर की ओर आ रहे थे। कालका वाली डगरौली के नजदीक उनकी बाइक को अमरोहा से सवारियां लेकर संभल के गंवा जा रही मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा की बस ने टक्कर मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.