अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: डिडौली निवासी मजाहिर हुसैन के परिवार में पत्नी रहीसा, चार बेटियां और तीन बेटे हैं। उनकी पांचवें नंबर की 27 वर्षीय बेटी रुखसार शुक्रवार दोपहर अपने भाई सुहैल के साथ बाइक से कुंदरकी स्थित बुआ के घर से लौट रही थी। कुंदरकी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। सुहैल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि रुखसार को पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात उपचार के दौरान रुखसार की मौत हो गई। जवान बेटी की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रविवार को बिना किसी कानूनी कार्रवाई गांव में शव लाकर रुखसार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं, घायल भाई सुहैल का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...