Amroha News: पालिका ने पकड़वाए खूंखार कुत्ते, मिली राहत
अमरोहा, अक्टूबर 9 -- Amroha News: नगर पालिका ने गुरुवार को आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया। एक्सपर्ट टीम ने शहर के आजाद रोड व जोया रोड पर 16 खूंखार कुत्तों को पकड़कर कैद कर लिया। कुत्ते पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों व दुकानदारों को राहत मिली। शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक के बीच नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को इनके खिलाफ अभियान चलाया। बाहर से बुलाई एक्सपर्ट टीम ने अभियान चलाते हुए आजाद रोड व जोया रोड पर 16 खूंखार कुत्ते पकड़े। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि शहर में कुत्तों के हमला करने की लगातार मिली शिकायतों के बाद टीम बुलाकर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने वाले कुत्तों को पकड़वाया गया। शहरवासियों को चाहिए कि कुत्तों के काटने से संबंधित शिकायतें नगर पालिका कार्यालय में दर्ज कराएं। इस पर तुरंत का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.