Amroha News: पांच लाख की खातिर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला, पति समेत चार पर केस
अमरोहा, नवम्बर 19 -- Amroha News: मायके से पांच लाख रुपये नहीं दिलाने व प्रताड़ित करने और तीन तलाक देकर मासूम बेटे के साथ विवाहिता को घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी मोहम्मद फारूख ने अपनी बेटी गुलनाज की शादी पांच जुलाई 2018 को शहर के ही मोहल्ला तलवार शाह निवासी मुबारक हुसैन उर्फ चांद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने देने लगे, उन्होंने मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाने लगी। पीड़िता का आरोप है कि बीती 14 नवंबर की शाम पति, सास फिरोजा, देवर बिलाल और ननद ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पति ने तीन बार तलाक कहकर उसे सात साल के मासूम बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.