अमरोहा, नवम्बर 6 -- Amroha News: शहर में अवैध तरीके से घरों व दुकानों में पशु कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस ने घर में कटरा काट रहे दो भाइयों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 64 किलो पशु मांस समेत कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस टीम कोट चौकी प्रभारी संजीव राठी के नेतृत्व में शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर मोहल्ला सराय कोहना निवासी दानिश पुत्र फकीरा और आमिर पुत्र फकीरा को एक स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Mau News: गोवध और आर्म्स एक्ट के आरोपी के घर पहुंची पुलिस, चस्...