अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव नाजरपुर कलां में ग्राम प्रधान राकेश कुमार की पशुशाला में नौकरी करने वाले 35 वर्षीय प्रदीप की हत्या कर शव भूसे की कोठरी में छिपा दिया गया। बुधवार शाम सड़ा-गला शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव पर काली पन्नी पड़ी थी। सूचना पर एसपी लखन सिंह यादव, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अवधभान भदौरिया फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी प्रदीप पिछले पांच साल से पशुशाला में पशुओं की देखभाल करता था। ग्राम प्रधान राकेश कुमार गांव के ही वेदपाल सिंह के साथ साझेदारी में पशुपालन करते हैं। दूध की सप्लाई डेयरियों पर की जाती है।

प्रदीप के लापता हो...