Amroha News: परिवार की गैर मौजूदगी में मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। देहात थाना क्षेत्र में चोरी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने मकान का ताला तोड़ 35 हजार रुपये की नकदी व सोना-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी सोमवार शाम को घर पहुंचने पर हुई।घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पंडकी की है। यहां पर वरुण कुमार का परिवार रहता है। उनके मकान में एक किराएदार भी रहते हैं। बीती एक मई को किराएदार अपने घर चले गए थे जबकि वरुण कुमार की पत्नी एकता चौधरी मकान का ताला लगाकर पास के गांव डयोढ़ी वाजिदपुर स्थित रिश्तेदारी में गई थीं। इसी बीच किसी दिन चोरों ने मकान का ताला तोड़ लिया तथा घर में घुसने के बाद चोरों ने 35 हजार रुपये की नकदी व सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार शाम जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.