अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: मंडी धनौरा। बुधवार को परिवर्तनी एकादशी पर स्थानीय विजय नगर में श्रीखाटू श्याम मित्र मंडल के संयोजन में भव्य श्रंगार कर लखदातार श्याम सरकार की पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। श्याम बाबा का संकीर्तन भी किया गया। भजन गायक दीपक शर्मा के भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमयी बन गया। कीर्तन के बाद श्याम बाबा को अर्पित कर श्रद्धालुओं को मोरछड़ी से झाड़ा भी लगाया गया। इस दौरान अर्पित कौशिक, मीनू शर्मा, कर्ष वर्मा, देव शर्मा, सुमित शर्मा, मनोज, विशाल, हर्ष, अंकुर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...