Amroha News: परिचालक को सांप ने डसा, गंभीर
अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: चारपाई पर सोई महिला रोडवेज परिचालक को सांप ने डस लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तोफापुर भवानीपुर में शिवराम सिंह का परिवार रहता है। उनकी पुत्री ललिता की अमरोहा रोडवेज डिपो पर परिचालक के पद पर तैनाती है। शुक्रवार को वह ड्यूटी करके अपने घर आ गई थी। देर रात करीब दो बजे बिस्तर पर सोते समय उसे सांप ने डस लिया। सांप के डसने के साथ ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर घबराए परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर ने सर्पदंश पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां इलाज जारी है। वहीं परिजनों के मुताबिक ललिता की हालत में सुधार हुआ है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.