Amroha News: पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर युवक ने खाया जहर, मौत
अमरोहा, जुलाई 5 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के मायके से वापस नहीं आने से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पत्नी भी अपने इकलौते बेटे के साथ ससुराल पहुंच गई। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के गांव के तालाब किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी युवक का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व गजरौला के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती से हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पहले किसी बात को लेकर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। परिजनों के अनुसार युवक ने कई बार पत्नी को वापस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं लौटी। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा। चर्चा है कि इसी तनाव के चलते शनिवार को युवक ने घर में र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.