Amroha News: पति से विवाद के बाद महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज
अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: पति से विवाद के बाद विवाहिता रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला। विवाहिता के भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी ईशू का अपने पति हरिराज उर्फ बब्बू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह परिजनों को बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उसके भाई अनिल निवासी गांव सोडावा फरीदपुर अमरोहा देहात ने सूचना पुलिस को दी। बुधवार को पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने विवाहिता की तलाश किए जाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.