अमरोहा, जुलाई 21 -- Amroha News: जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला इकबाल नगर निवासी विवाहिता ने पति के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व घरेलू उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता आसमा के मुताबिक पति नन्हे आए दिन उसके साथ मारपीट करता है व जान से मारने की धमकी देता है। उसके तीन बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी जाती है। बच्चों के भरण-पोषण के लिए पति खर्च नहीं देता और पैसे मांगने पर उसके साथ बच्चों के सामने मारपीट व अभद्र व्यवहार करता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर गाली-गलौज करता है और पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, जैसी धमकियां देता है। यह भी पढ़ें- Amroha News: दहेज में कार व रुपये मांगने में पति समेत पांच पर केस पुलिस से मामले में कार्रवाई कर सुरक्षा दिलाने की मांग की ...