अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: पकौड़ी लेने गए युवक पर आधा दर्जन युवकों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईएआर के मुताबिक डिडौली क्षेत्र के हटीपुर उर्फ ड्योढ़ी निवासी हितेश उर्फ सन्नी ने बताया कि उसका मौसेरा भाई गुरुवंत पुत्र सनतपाल सिंह अपनी कार से गंगादासपुर अड्डे पर पकौड़ी लेने गया था। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया और कार हटाने को लेकर विवाद करने लगा। कुछ देर बाद वह कई अन्य युवकों को लेकर वापस लौटा और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व बेल्ट से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद आसपास के दुकानदारों ने हमलावरों की पहचान गंगादासपुर निवासी आकाश, हिमांशु, बब्लू, गुड्डू, मोहित और नेतराम क...