अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर अधेक निवासी 18 वर्षीय अजीतपाल पुत्र सोमपाल सिंह की पंजाब में सांप के डंसने से मौत हो गई। अजीतपाल करीब 15 दिन पहले रोजगार के सिलसिले में पंजाब गया था और वहां बिजली लाइन लगाने का काम कर रहा था। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बीती 14 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह अपने साथी आकाश, नरेश और भूरा के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसकी गर्दन के पीछे डंस लिया। घटना के बाद उसके एक साथी ने वीडियो बनाया, जिसमें अजीतपाल के कपड़ों के ऊपर सांप दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- Gridih News: डुमरी में सर्पदंश से किशोरी की मौत सांप के डंसने की सूचना परिजनों को दी गई। बड़े भाई अंकुर पाल को घटना की जानकारी मिलने के बाद अजीतपाल को तत्काल उपचार के लिए लुधियाना के अस्पताल में ...