Amroha News: पंकज बने रोटरी क्लब अमरोहा रॉयल्स के अध्यक्ष
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: शनिवार देर शाम नगर में नौगावां सादात रोड पर एक प्रतिष्ठान में रोटरी क्लब अमरोहा रॉयल्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। रोटेरियन सागर शर्मा डीआरएफसी, रोटेरियन प्रिया विशाल टंडन की मौजूदगी में नवनियुक्त संगठन पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष रोटेरियन पंकज गुप्ता को कॉलर पहनlकर पदभार ग्रहण कराया गया। क्लब संरक्षक कपिल शर्मा, सचिव नवीन कालरा, कोषाध्यक्ष सुमित सरन अग्रवाल समेत नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों को भी पिन लगाकर शपथ दिलाई गई। दिव्या सरन अग्रवाल व प्रियंका कालरा ने मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3100 रोटेरियन पायल गौर का स्वागत किया गया। रोटेरियन पायल गौर ने उल्लेखनीय कार्यों की सराहना कर कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाजसेवा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रोटरी सूर्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.