Amroha News: नौगावां तगा में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
अमरोहा, अगस्त 30 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में शनिवार रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ गांव के बाहर एक बाग में घूमता नजर आया। कुछ युवकों ने तेंदुए को देख उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ बाग में टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है। लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने की हिदायत दी है। वहीं, रात के समय ग्रामीण खेतों की ओर जाने से भी बच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: छेदुई पतिया गांव के पास केले के खेत में दिखा तेंदुआ ग्रामीणों का कहना है कि तहसील क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने का मामला नया नहीं है। इससे पहले जमना खास, बसेड़ा पेली चौहान और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.