अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: नगर के नोबल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास संग मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ मुख्य अतिथियों के विद्यालय आगमन पर छात्र-छात्राओं ने परेड कर किया। तिलक कर एवं पुष्प के माध्यम से अतिथियों का गरिमामयी स्वागत किया गया। समारोह में नर्सरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोहा। हरियाली तीज पर विद्यार्थियों के लिए मेहंदी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, हरियाली तीज के लोकगीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और देशप्रेम की सुंदर झलक प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप-3 प्रथम स्थान पर रहा रंगारंग प्रस्...