अमरोहा, अगस्त 29 -- Amroha News: चार दिन पूर्व नोएडा के सेक्टर-62 में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल कस्बा निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद अस्करी की शुक्रवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम नौगावां सादात पहुंचे शव को परिजनों ने सुपुर्दे खाक कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी मेराज हुसैन का बेटा मोहम्मद अस्करी परिवार के साथ नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अली हैदर नोएडा में एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है। परिजनों के मुताबिक, चार दिन पहले अस्करी ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- नोएडा में सड़क हादसे में घायल नौगावां सादात के युवक ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ा पिता ने फोन किया तो मोबाइल बं...