Amroha News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हासमपुर गोपाल गांव निवासी गफूर अहमद मंगलवार को अपने बेटे कादिर के साथ बाइक से जोया की ओर जा रहे थे। अम्हेड़ा जियारत के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक की नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन घायलों को चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.