Amroha News: निरीक्षण में बंद मिले दो स्कूल, प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब
अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: अमरोहा। बीएसए डॉ.मोनिका ने मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय उक्सी का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर असंतोषजनक मिला। स्कूल परिसर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली। कक्षों में एक-एक पंखा संचालित है जबकि विभागीय नियमों के अनुसार प्रत्येक कक्ष में दो-दो पंखे संचालित होने चाहिए। विद्यालय की चहारदीवारी टूटी मिली। प्रधानाध्यापक का जवाब तलब किया गया। यहां के बाद कंपोजिट विद्यालय रायपुर कलां का निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में साफ सफाई का अभाव मिला। शौचालय की टोटियां टूटी पाई गईं और पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। समेकित शिक्षा के अध्यापक लगातार एक साल से बिना सूचना अनुपस्थित मिले। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उक्त के संबंध में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यहां के बाद बीएसए ने दोपहर 12:1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.