Amroha News: निजी स्कूल में शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, तहरीर दी
अमरोहा, सितम्बर 11 -- Amroha News: नगर में संचालित एक निजी स्कूल में शिक्षक ने बुधवार को एक छात्र को बेरहमी से पीट दिया। छात्र ने घर जाकर परिजनें को जानकारी दी। छात्र के हाथ में चोट लगी है। शरीर पर भी निशान हैं। परिजनों ने इस बावत पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला सरदार नगर निवासी सुरेंद्र सिंह का पोता आदित्य शहर के ही एक निजी स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। आरोप है कि बुधवार को छात्र को स्कूल में एक शिक्षक ने क्लास के दौरान सभी बच्चों के सामने बेरहमी से पीट दिया। आदित्य का आरोप है कि उसे डंडे से बुरी तरह पीटा गया है। जिससे उसके हाथ में गहरी चोट लग गई। आरोप है कि इससे पहले भी शिक्षक ने स्कूल यूनिफार्म को लेकर पीटा था। छात्र ने घर जाकर मामले की जानकारी दी। हाथ में गहरी चोट लगने की वजह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.