अमरोहा, जुलाई 11 -- Amroha News: ब्लाक क्षेत्र के गांव मुबारक कला से गुजरने वाले नगर के बेगपुर मुंडा मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल के सामने नालों की सफाई न होने से जलभराव हो रहा है। जलभराव के बीच जर्जर सड़क पर दोपहिया वाहन गिरने से चालक और सवारी चोटिल हो रहे हैं। समस्या समाधान की गुहार लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक आबादी के पास प्राइमरी स्कूल के सामने लंबे समय से जलभराव की समस्या है। स्कूली बच्चे भी गंदे पानी से गुजरने को विवश हैं। ग्रामीण चंद्रभान सिंह ने बताया कि पहले नालों से होकर पानी नजदीकी तालाब में पहुंच जाता था। अब तालाब से पहले मध्य गंगा नहर की शाखा बनने से नाला अवरुद्ध हो गया है। कई बार क्षेत्र वासियों द्वारा तालाब में जाने वाले नाले के पानी को तालाब तक पहुंचाने हेतु पर्याप्त इंतजाम किए...