Amroha News: नहीं किया समाधान तो खुद चलाया गांव में सफाई अभियान
अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: ब्लाक क्षेत्र के गांव दयावली खासला में सड़क पर पसरी कीचड़ व जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शनिवार शाम ग्रामीणों ने खुद सफाई अभियान चलाया। पुरुषों के संग महिलाओं ने भी कीचड़ की सफाई की। अफसरों के प्रति ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। शनिवार दोपहर में ग्रामीणों ने गांव की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार व विभागीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों का निकलना दुश्वार हो गया है। आरोप लगाया कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से इस समस्या की लिखित व मौखिक शिकायत की, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अधिकारियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.