अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को नगर के चामुंडा व झारखंड महादेव शिवाला मंदिरों में मां स्कंदमाता की विधि-विधान संग पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मां से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। नवरात्र के चलते नगर स्थित मंदिरों में सुबह से ही भक्त पहुंचने शुरू हो गए। शक्तिपीठ मां चामुंडा मंदिर के पुजारी पंडित सोमदत्त शर्मा ने बताया कि नवरात्र का पांचवां दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां स्कंदमाता की आराधना करने से जीवन में सुख-शांति आती है और भक्तों को ज्ञान, बुद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। यह भी पढ़ें- Roorki News: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा शास्त्रों के अनुसार मां स्कंदमाता का स्वरूप अत्यंत सुंदर और...